जुम्बा डांस के फायदे संगीत की धुन सुनकर हमारा मन प्रसन्न और संतुष्ट रहता है। संगीत तनाव को भी दूर करता हैं। उसी तरह डांस हमारा मूड़ फ्रेश करने के साथ शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। डांस ना केवल आपके वजन को कम कर फिट रखता है बल्कि आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ त्वचा को भी हेल्दी बनाता है। त्वचा तभी अच्छी रहती है , जब शरीर में रक्त का संचार ठीक से हो रहा हो। डांस आज ही नहीं सदियों से चली आ रही प्रथा है। तब लोग इसका उपयोग देवी-देवताओं की पूजा पाठ के लिए या फिर अपने मनोरंजन का साधन समझ कर करते थे। लेकिन आज इसके अनेक फायदे देखने को मिल रहें हैं। जिससे कुछ लोग आज भी अंजान हैं। वैसे तो डांस के कई रूप हैं , पर फायदे तो सभी के एक ही हैं। इन्हीं डांस की बात करते हुए आज हम आपको जुम्बा डांस के फायदे से परिचित करा रहे हैं। जुम्बा डांस एक किस्म का एरोबिक्स डांस है। यह साउथ अफ्रीकी धुन पर बना है। जो आपको फिट रहने में मदद करता है। इसका नाम सुनने में जितना कठिन है , उतना ही यह करने में सरल है। जुम्बा दूसरे डांस की तरह ही बहुत ही सिंपल है। बेली डांस के बाद पूरी दुनिया...